Tuesday, 15 September 2026 | 2:39 PM
Home / News / News
News

शाहजहांपुर:बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर एक की मौके पर मौत दूसरा गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर

शाहजहांपुर के थाना कटरा क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर नवादा निवासी रिंकू उर्फ अर्जुन पुत्र रामकुमार अपने साथी छोटू उर्फ अजीत के साथ बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गूगल पति पुरा में अपने मौसा विजय कुमार के घर जागरण में अपनी बाइक द्वारा रात्रि लगभग 10:00 आ रहे थे वह जैसे हीबरेली रोड पर स्थित गूगल पति
Share:
शाहजहांपुर:बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर एक की मौके पर मौत दूसरा गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर
Read in your preferred language.

शाहजहांपुर के थाना कटरा क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर नवादा निवासी रिंकू उर्फ अर्जुन पुत्र रामकुमार अपने साथी छोटू उर्फ अजीत के साथ बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गूगल पति पुरा में अपने मौसा विजय कुमार के घर जागरण में अपनी बाइक द्वारा रात्रि लगभग 10:00 आ रहे थे वह जैसे हीबरेली रोड पर स्थित गूगल पति पुरा गांव के पास पहुंचे वैसे ही किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगते ही रिंकू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका साथी छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को आनन-फानन में 108 एंबुलेंस द्वारा बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां डॉक्टरों द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया वही रिंकू के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने मौसा के यहां दुर्गा जागरण कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे वही रिंकू की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मच गया।