Tuesday, 15 September 2026 | 7:43 AM
Home / News / News
News

शाहजहांपुर: नगर जलालाबाद के सरैया चौराहे पर ट्रक चालक ने बाइक सवार के टक्कर मार दी जिससे बाइक पलटने से एक बच्ची की हुई मौत दो महिलाएं घायल

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद में आज दिन के 2:00 बजे के नगर सरवानिया मोड़ पर एक ट्रक का चेचिस ले जा रहे ट्रक के ड्राइवर ने एक बाइक चालक गंगाराम की बाइक के पीछे से टक्कर मार दी ।जिससे बाइक असंतुलित हुई और नीचे पलट गई। जिससे बाइक पर सवार दो महिलाएं ब्रज रानी एवं सीमा घायल हो गई ।जबकि
Share:
शाहजहांपुर: नगर जलालाबाद के सरैया चौराहे पर ट्रक चालक ने बाइक सवार के टक्कर मार दी जिससे बाइक पलटने से एक बच्ची की हुई मौत दो महिलाएं घायल
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद में आज दिन के 2:00 बजे के नगर सरवानिया मोड़ पर एक ट्रक का चेचिस ले जा रहे ट्रक के ड्राइवर ने एक बाइक चालक गंगाराम की बाइक के पीछे से टक्कर मार दी ।जिससे बाइक असंतुलित हुई और नीचे पलट गई। जिससे बाइक पर सवार दो महिलाएं ब्रज रानी एवं सीमा घायल हो गई ।जबकि एक महिला सीमा के गोद में एक बच्ची थी उछलकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया जिसकी कुचलकर मौत हो गई। मृत हुई बच्ची का नाम गुंजन था और करीब 1 वर्ष की उम्र बताई गई।

ट्रक ने गाड़ी को भगाने की कोशिश की परंतु नगर के लोगों ने बाइक से पीछा करके उसको पीडब्ल्यूडी चौराहे के पास पकड़ लिया। जहां पर ट्रक ड्राइवर के साथ गाली गलौज व मारपीट होने की नौबत आ गई ।मौके पर सिपाही पहुंच गया जिसने गाड़ी को कब्जे में ले लिया और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार हरदोई जनपद के थाना पचदेवरा के अंड खेड़ा के गंगाराम जलालाबाद क्षेत्र के गांव ककरहा में अपने बहनोई जगदीश के यहां गए हुए थे। उनके बहनोई के भाई की तबीयत बहुत खराब थी उनको देखने के लिए बृहस्पतिवार को वहां गए थे और आज वह वापस लौट रहे थे। तभी सरैया मोड़ पर यह सड़क हादसा हो गया।

सड़क हादसे के बाद नगर में जाम की स्थिति बन गई। करीब आधा घंटे तक जाम में लोग फंसे रहे सूचना पर नगर हलके के सब इंस्पेक्टर सुदीप सिरोही मय फोर्स के पहुंचे, जिन्होंने पहले वाहनों के जाम को खुलवाया। उसके बाद घायलों को अपनी गाड़ी पर लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार किया जा रहा हैं। जबकि मृत बच्ची का पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। बहीं घटना की सूचना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

नगर जलालाबाद के सरैया चौराहे पर ट्रक चालक ने बाइक सवार के टक्कर मार दी जिससे बाइक पलटने से एक बच्ची की हुई मौत दो महिलाएं घायल

सवांददाता : अशोक कुशवाहा