Friday, 30 October 2026 | 9:22 PM
Home / News / News
News

रायबरेली: कोचिंग पढ़ कर साइकिल से घर वापस जा रही एक छात्रा को ट्रक ने बुरी तरह कुचला

डलमऊ /रायबरेली: कोचिंग पढ़ कर साइकिल से घर वापस जा रही एक छात्रा को ट्रक ने बुरी तरह से कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई कस्बे वासियों ने घेर कर ट्रक को पकड़ लिया लेकिन चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है डलमऊ नगर पंचायत के चौरासी मोहल्ला के अशो
Share:
रायबरेली: कोचिंग पढ़ कर साइकिल से घर वापस जा रही एक छात्रा को ट्रक ने बुरी तरह कुचला

डलमऊ /रायबरेली: कोचिंग पढ़ कर साइकिल से घर वापस जा रही एक छात्रा को ट्रक ने बुरी तरह से कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई कस्बे वासियों ने घेर कर ट्रक को पकड़ लिया लेकिन चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है
डलमऊ नगर पंचायत के चौरासी मोहल्ला के अशोक मौर्य की 15 वर्षीय बेटी अंकिता मौर्य जो कस्बे के श्री भागीरथ इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा थी रविवार सुबह अपने घर से साइकिल से ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी और वापस आ रही थी जैसे ही वह मुराई बाग रेलवे क्रॉसिंग के करीब पहुंची रायबरेली की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने छात्रा को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने ट्रक को घेरकर पकड़ दिया लेकिन चालक मौके से भागने में कामयाब हो गया घटना की जानकारी परिजनों को होते ही कोहराम मच गया बड़ी बहन विनीता एवं छोटे भाई आनंद तथा मा राजपति का रो रो कर बुरा हाल है घटना के बाद सूचना पर पहुंची डलमऊ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है वहीं पर ट्रक को कब्जे में ले लिया है कोतवाली प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि छात्रा के शव को पीएम के लिए भेजा गया है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी

सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण बनी मौत की वजह

मुराई बाग कस्बे में सड़क के किनारे पटरियों तक दुकानदारों के द्वारा किए गए अतिक्रमण की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है दुकानदार पटरी दुकानदार के द्वारा सड़क की पटरियों तक किए गए अतिक्रमण की वजह से आने जाने वाले राहगीरों को समस्या होती है मुराई बाग रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क की दोनों पटरियों पर अतिक्रमण फैला रहता है रेलवे गेट बंद होने पर बड़े वाहनों के खड़े होने के बाद पैदल तथा छोटे वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है रविवार सुबह भी सड़क के किनारे फैले हुए अतिक्रमण के चलते छात्रा का संतुलन बिगड़ने से वह ट्रक की चपेट में आ गई और मौके पर दर्दनाक मौत हो गई 1 सप्ताह पूर्व चौदह मील में सड़क के किनारे फैले अतिक्रमण के चलते एक किसान की जान चली गई थी आए दिन हो रही घटनाओं के बावजूद प्रशासन द्वारा सड़कों के किनारे फैले अतिक्रमण एवं गिट्टी मोरंग के लगे ढेर लगाने वाले व्यवसायियों पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है