Monday, 14 September 2026 | 10:44 PM
Home / News / News
News

गर्भवती महिलाओं को प्राइवेट हॉस्पिटल में मिलेगी फ्री सुविधा - जांच के लिए फाइनल करें निजी अस्पताल का नाम: डिप्टी सीएम

गर्भवती महिलाओं को उनके घर के निकट अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा उपलब्ध कराने में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवसों में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जांच करायी जाए। इसके लिए निजी डायग्नोस्टिक सेंटर से करार करें ताकि पंजीकृत गर्भवती महिल
Share:
गर्भवती महिलाओं को प्राइवेट हॉस्पिटल में मिलेगी फ्री सुविधा - जांच के लिए फाइनल करें निजी अस्पताल का नाम: डिप्टी सीएम
Read in your preferred language.

गर्भवती महिलाओं को उनके घर के निकट अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा उपलब्ध कराने में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवसों में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जांच करायी जाए। इसके लिए निजी डायग्नोस्टिक सेंटर से करार करें ताकि पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की ई-वाउचर के माध्यम से अल्ट्रासाउंड जांच हो सके। यह निर्देश गुरुवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी जिलों के सीएमओ को दिये।

उन्होंने कहा कि यूपी में रेडियोलॉजी विशेषज्ञों की संख्या बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। नये डॉक्टरों की भर्ती की जा रही है। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत भी डॉक्टरों की तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। डॉक्टरों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। रोगियों की भीड़ चिकित्सालयों में लगातार बढ़ रही है। इसकी बड़ी वजह डॉक्टर और उपचार की व्यवस्थाओं पर बढ़ता भरोसा है.