Saturday, 31 October 2026 | 4:13 AM
भारत

पीएम मोदी ने मन की बात के लिए जनता से मांगे सुझाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 दिसंबर को रेडियो पर प्रसारित होने वाले 'मन की बात' कार्यक्रम के लिए जनता से सुझाव मांगे हैं. पीएमओ के हैंडल से ट्वीट किया है कि इस महीने की 29 दिसंबर को प्रसारित होने वाली 'मन की बात' के लिए अपने सुझाव और विचार साझा करें. इसके लिए 1800117800 पर डायल कर अपना संदेश रिकॉ
Share:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 दिसंबर को रेडियो पर प्रसारित होने वाले 'मन की बात' कार्यक्रम के लिए जनता से सुझाव मांगे हैं. पीएमओ के हैंडल से ट्वीट किया है कि इस महीने की 29 दिसंबर को प्रसारित होने वाली 'मन की बात' के लिए अपने सुझाव और विचार साझा करें. इसके लिए 1800117800 पर डायल कर अपना संदेश रिकॉर्ड कर सकते हैं और नमो एप पर भी जाकर अपना संदेश भेज सकते हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने 24 नवंबर को पिछली मन की बात में देश भर में 'फिट इंडिया स्कूल ग्रेडिंग सिस्टम' शुरू करने की घोषणा की थी. साथ ही मोदी ने लोगों से अपनी मातृभाषा का इस्तेमाल करने की भी अपील की थी. उन्होंने कहा था कि अगर मातृभाषा नजरंदाज हो विकास की कोई अहमियत नहीं है.