Monday, 14 September 2026 | 10:45 PM
Home / News / News
News

पीलीभीत:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना बीसलपुर में की गई जनसुनवाई।

पीलीभीत: जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने आज आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना बीसलपुर में पहुंचकर जन शिकायतों की सुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी द्वारा फरियादियों की शिकायतों का संज्ञान लिया गया। इसके साथ ही साथ आपसी विवादों संबंधी शिकायतों के संबंध म
Share:
पीलीभीत:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना बीसलपुर में की गई जनसुनवाई।
Read in your preferred language.

पीलीभीत: जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने आज आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना बीसलपुर में पहुंचकर जन शिकायतों की सुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी द्वारा फरियादियों की शिकायतों का संज्ञान लिया गया। इसके साथ ही साथ आपसी विवादों संबंधी शिकायतों के संबंध में सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल व पुलिस कर्मचारियों द्वारा मौके पर जाकर समस्या के निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। आयोजित थाना दिवस में जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को कड़े निर्देश देते हुये कहा कि थाना समाधान दिवस पर कोई भी कर्मचारी बिना अनुमति के अनुपस्थित न रहे। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुये कहा कि जनसुवाई के दौरान आईं समस्त शिकायतों में सम्बन्धित क्षेत्र के राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर दोनों पक्षों को बुलाकर समस्या का समाधान कराया जाये, किसी भी दशा में कोई भी शिकायत अधिक समय तक लम्बित न रहे। रहे। जिलाधिकारी द्वारा थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुये कहा कि आईजीआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने शिकायती प्रार्थना पत्र रजिस्टार की जांच की गई। जांच के दौरान शिकायतों का निस्तारण की गुणवत्ता देखी तथा लम्बित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष बीसलपुर को निर्देश दिये गये कि थाने पर एफआईआर दर्ज कराने वाले पक्षों का वीडियो अवश्य बना लें, जिससे की वह अपनी बात को बदल न सकें।
थाना समाधान दिवस के दौरान उप जिलाधिकारी बीसलपुर, संबंधित थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित उपस्थित रहे।