Monday, 14 September 2026 | 9:25 PM
Home / News / News
News

पीलीभीत:एसडीएम शिखा शुक्ला ने मार्गो पर वृक्षारोपण करते हुए की प्रधान की प्रंशसा

पूरनपुर पीलीभीत। स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत के मार्गों पर पड़ी गन्दगी पर अभियान चलाकर मार्गों पर पड़ी गन्दगी को हटवा दिया है। इधर कलीनगर एसडीएम ने गांवों के मार्गो पर वृक्षारोपण किया तथा प्रधान के अच्छे कार्यों की प्रंशसा की। कलीनगर तहसील की ग्राम पंचायत हरीपुर फुल्हर के प्रधा
Share:
पीलीभीत:एसडीएम शिखा शुक्ला ने मार्गो पर वृक्षारोपण करते हुए की प्रधान की प्रंशसा
Read in your preferred language.

पूरनपुर पीलीभीत।
स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत के मार्गों पर पड़ी गन्दगी पर अभियान चलाकर मार्गों पर पड़ी गन्दगी को हटवा दिया है। इधर कलीनगर एसडीएम ने गांवों के मार्गो पर वृक्षारोपण किया तथा प्रधान के अच्छे कार्यों की प्रंशसा की।
कलीनगर तहसील की ग्राम पंचायत हरीपुर फुल्हर के प्रधान आनंद गिरि ने स्वच्छता अभियान के तहत अपनी ग्राम पंचायत के सभी मार्गों पर पड़ी गन्दगी पर सफाई अभियान चलाकर मार्ग साफ-सुथरा बना दिया। इधर कलीनगर उपजिलाधिकारी शिखा शुक्ला ने गांव सुंदरपुर में पहुंचकर ग्राम पंचायत के मार्गों पर वृक्षारोपण किया तथा उन्होंने वातावरण शुद्ध रखने के लिए हर व्यक्ति को एक वृक्ष लगाने का संदेश दिया तथा ग्राम प्रधान के अच्छे कार्यों की प्रशंसा की। इस मौके पर कई ग्रामीण मौजूद रहे।