Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
Home / News / News
News

पीलीभीत :पूरनपुर- बंडा नेशनल हाईवे फिर से हुआ खून से लाल

थाना बंडा-पूरनपुर रोड महोलिया पेट्रोल पंप के पास नेशनल हाईवे एक बार फिर खून से लाल हो गया। बता दे मोहलिया पेट्रोल पंप के पास कार व मोटरसाइकिल में आमने-सामने इतनी जोरदार टक्कर हुई जिसे आप देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि इस टक्कर में कार व बाइक की क्या स्थिति हुई है। जिसमें कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो
Share:
पीलीभीत :पूरनपुर- बंडा नेशनल हाईवे फिर से हुआ खून से लाल
Read in your preferred language.

थाना बंडा-पूरनपुर रोड महोलिया पेट्रोल पंप के पास नेशनल हाईवे एक बार फिर खून से लाल हो गया। बता दे मोहलिया पेट्रोल पंप के पास कार व मोटरसाइकिल में आमने-सामने इतनी जोरदार टक्कर हुई जिसे आप देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि इस टक्कर में कार व बाइक की क्या स्थिति हुई है। जिसमें कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार कार में 4 लोग बैठे थे और बाइक में दो लोग जिसमें दोनो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई और कार में बैठे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस नेशनल हाईवे पर अक्सर ऐसी घटना होती रहती हैं जिससे आए दिन लोगों की मौतें होती रहती है। इसके बावजूद भी आम लोग अपनी रफ्तार को कम करने का नाम नहीं ले रहे हैं।