Monday, 14 September 2026 | 6:39 PM
Home / News / News
News

पीलीभीत :थाना कोतवाली पुलिस द्वारा घर में घुसकर चोरी की घटना कारित करने वाले अभियुक्त को मय माल के किया गिरफ्तार।

पीलीभीत दिन के समय अज्ञात चोर द्वारा मोहित अग्रवाल पुत्र स्व0 चन्द्र प्रकाश अग्रवाल नि0 मो0 मोहत्सिम खां थाना कोतवाली के घर में घुसकर नकदी व जेबर चोरी किये गये थे। जिसके संदर्भ में वादिनी श्रीमती पारुल अग्रवाल पत्नी मोहित अग्रवाल नि0 मो0 मोहत्सिम खां थाना कोतवाली पीलीभीत की तहरीर के आधार पर थाना कोत
Share:
पीलीभीत :थाना कोतवाली पुलिस द्वारा घर में घुसकर चोरी की घटना कारित करने वाले अभियुक्त को मय माल के किया गिरफ्तार।
Read in your preferred language.

पीलीभीत दिन के समय अज्ञात चोर द्वारा मोहित अग्रवाल पुत्र स्व0 चन्द्र प्रकाश अग्रवाल नि0 मो0 मोहत्सिम खां थाना कोतवाली के घर में घुसकर नकदी व जेबर चोरी किये गये थे। जिसके संदर्भ में वादिनी श्रीमती पारुल अग्रवाल पत्नी मोहित अग्रवाल नि0 मो0 मोहत्सिम खां थाना कोतवाली पीलीभीत की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 01/2023 धारा 380 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था, पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा द्वारा घटना उपरोक्त के सफल अनावरण हेतु निर्देश निर्गत किये गये थे। इसी क्रम में आज दिनांक 19.01.2023 को अभियुक्त आमिर पुत्र अजमेरी नि0 मो0 शेर मोहम्मद थाना कोतवाली नेहरू पार्क पीलीभीत के पास मय एक अदद नाजायज तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस व घटना में प्रयुक्त स्कूटी नं0 UP26AE0516 के गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद अभियुक्त से पूछताछ एवं उसकी निशादेही पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 38080/- रूपये , सोने चादी के जेबर बरामद कर अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।