Monday, 14 September 2026 | 10:42 PM
Home / News / News
News

पीलीभीत :ईद-उल-फितर की नमाज के अवसर पर जिलाधिकरी एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा किया गया भ्रमण

पीलीभीत : ज़िलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा द्वारा ईद-उल-फि़तर त्यौहार के अवसर पर शांति एवं क़ानून व्यवस्था बनाये रखने दृष्टिगत शहर में भ्रमण किया गया। थाना कोतवाली क्षेत्र में स्थित ईदगाह स्थल पर नगर पालिका परिषद पीलीभीत द्वारा ईद मिलन कैंप में पहुंच कर मुस्लिम भाईयों को
Share:
पीलीभीत :ईद-उल-फितर की नमाज के अवसर पर जिलाधिकरी एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा किया गया भ्रमण
Read in your preferred language.

पीलीभीत : ज़िलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा द्वारा ईद-उल-फि़तर त्यौहार के अवसर पर शांति एवं क़ानून व्यवस्था बनाये रखने दृष्टिगत शहर में भ्रमण किया गया। थाना कोतवाली क्षेत्र में स्थित ईदगाह स्थल पर नगर पालिका परिषद पीलीभीत द्वारा ईद मिलन कैंप में पहुंच कर मुस्लिम भाईयों को गले मिलकर पर ईद की शुभकामनाएं दीं गई।
ईद-उल-फितर की नमाज के दौरान धर्मगुरूओं, मस्जिदों के ईमाम व मौलाना से मुलाकात कर वार्ता की गयी व लोगों को ईद की मुबारकबाद दी गई तथा जनपद वासियों को शान्ति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मिलजुलकर त्यौहार मनाने, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गयी। ड्यूटी में लगे अधि0/कर्मचारीगणों को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने व त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कैंप में अपर पुलिस अधीक्षक,अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी आदि सभ्रान्त लोग मौजूद थे।