Friday, 30 October 2026 | 10:08 PM
Home / News / News
News

पीलीभीत:वन दरोगा व वन बाचर पर अबैध तस्करों संग मिलकर कटवा रहा क्षेत्र में सामाजिक वानिकी की लकड़ी

पूरनपुर / पीलीभीत। सरकार पर्यावरण को लेकर प्रतिबर्ष लाखों करोड़ों बृक्षारोपण कराकर अरबों खर्च कर रही है। वहीं भ्रष्टाचार बिरोधी सरकार में उन्हीं के कारिंदे रुपयों की खातिर तरह तरह के ताने बाने बुनकर हरे भरे बृक्ष कटवाकर जेबें भरने में लगे हुए हैं। क्षेत्र के रहने बाले देवेन्द्र कुमार शर्मा ने जिला बन
Share:
पीलीभीत:वन दरोगा व वन बाचर पर अबैध तस्करों संग मिलकर कटवा रहा क्षेत्र में सामाजिक वानिकी की लकड़ी

पूरनपुर / पीलीभीत।
सरकार पर्यावरण को लेकर प्रतिबर्ष लाखों करोड़ों बृक्षारोपण कराकर अरबों खर्च कर रही है। वहीं भ्रष्टाचार बिरोधी सरकार में उन्हीं के कारिंदे रुपयों की खातिर तरह तरह के ताने बाने बुनकर हरे भरे बृक्ष कटवाकर जेबें भरने में लगे हुए हैं।
क्षेत्र के रहने बाले देवेन्द्र कुमार शर्मा ने जिला बनाधिकारी को शिकायती पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने पूरनपुर सामाजिक वानिकी रेंज के गोपालपुर बीट के वन दरोगा पद पर तैनात रामाधार व क्षेत्रीय वन बाचर धर्मेंद्र पर अबैध लकड़ी काटने बालों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। वहीं उन्होंने दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि उक्त वन दरोगा और वन बाचर लकड़ी तस्करों से मिलीभगत के चलते क्षेत्र में लकड़ी कटवा रहे हैं। वहीं उन्होंने बताया कि उक्त वन दरोगा पूर्व में सन 2011- 12 में 08 बृक्षों का अबैध कटान कराने के जुर्म पूर्व में सस्पैंड भी किया जा चुका था। लेकिन उच्चाधिकारियों की सांठगांठ के चलते पुन: इसी रेंज में तैनाती होने से पूर्व में किए गए कृत्यों से बाज नहीं आ रहा है। वहीं उक्त वन दरोगा स्थानीय तहसील का स्थाई निवासी होने के चलते लगातार क्षेत्र में अबैध लकड़ी तस्करों से मिलकर हरेभरे बृक्षों का कटान करा रहा है। अब देखना यह होगा कि स्थानीय रेंज अफसर व जिले के आलाधिकारी क्या संज्ञान लेंगे या इसी तरह उक्त वन दरोगा और वन बाचर को संरक्षण देंगें।