Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
Home / News / News
News

पीलीभीत :पानी टंकी कनेक्शन लेने को लेकर विवाद खूनी संघर्ष

पूरनपुर : कोतवाली क्षेत्र के गांव मकरंदपुर निवासी कृष्ण कुमार ने बताया पानी की टंकी कनेक्शन लेने को लेकर आवेदन किया था इस पर ग्राम प्रधान के द्वारा सड़क खोदकर पाइप लाइन डाली जा रही थी तभी पड़ोस के रहने वाले छत्रपाल पाइप लाइन की खुदाई नहीं करने दे रहा था तभी कृष्ण कुमार का पुत्र विशाल प्रधान से शिकाय
Share:
पीलीभीत :पानी टंकी कनेक्शन लेने को लेकर विवाद खूनी संघर्ष
Read in your preferred language.

पूरनपुर : कोतवाली क्षेत्र के गांव मकरंदपुर निवासी कृष्ण कुमार ने बताया पानी की टंकी कनेक्शन लेने को लेकर आवेदन किया था इस पर ग्राम प्रधान के द्वारा सड़क खोदकर पाइप लाइन डाली जा रही थी तभी पड़ोस के रहने वाले छत्रपाल पाइप लाइन की खुदाई नहीं करने दे रहा था तभी कृष्ण कुमार का पुत्र विशाल प्रधान से शिकायत करने के लिए जा रहा था इससे नाराज छत्रपाल सोनपाल नवीन कामता प्रसाद मेघनाथ शिवचरण लालाराम सहित आदि लोग हाथों में लाठी-डंडे धारदार हथियार लेकर मारपीट करने लगे विशाल को पिटता देख बचाने पहुंचे उसके पिता कृष्ण कुमार लाल बहादुर और रामसाहय को जमकर पीट दिया जिससे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया