Monday, 14 September 2026 | 11:57 PM
Home / News / News
News

पीलीभीत: भाजपा विधायक बाबूराम पासवान व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित ने शैलेंद्र गुप्ता के साथ जनसंपर्क कर वोट मांगे

पूरनपुर। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित ने शैलेंद्र गुप्ता के साथ जनसंपर्क कर वोट मांगे. भाजपा प्रत्याशी नगरपालिका क्षेत्र में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ वार्ड स्तर पर डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है. जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा प्रत्याशी को युवाओ
Share:
पीलीभीत: भाजपा विधायक बाबूराम पासवान व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित ने शैलेंद्र गुप्ता के साथ जनसंपर्क कर वोट मांगे
Read in your preferred language.

पूरनपुर। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित ने शैलेंद्र गुप्ता के साथ जनसंपर्क कर वोट मांगे. भाजपा प्रत्याशी नगरपालिका क्षेत्र में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ वार्ड स्तर पर डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है. जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा प्रत्याशी को युवाओं का साथ और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिल रहा है .पूरनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव दिन पे दिन दिलचस्प होता दिखाई देने लगा है. भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी शैलेंद्र गुप्ता के चुनावी प्रचार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे ही प्रत्याशी का काफिला रफ्तार पकड़ रहा है. आज भी भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र गुप्ता ने नगर पालिका के वार्ड नंबर 7 वा 10 में पहुंच कर मतदाताओं से डोर टू डोर जनसंपर्क कर वोट मांगे. साथ ही युवाओं का साथ व बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र गुप्ता लगातार रोजाना सैकड़ों समर्थकों के साथ क्षेत्र में पैदल चलकर लोगों से जन संपर्क करते हुए वोट मांगने पर हर दरवाजे तक पहुंच रहे हैं. भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में युवाओं के बढ़ते जनाधार से कहीं ना कहीं विरोधी खेमे में बेचैनी बढ़ने से मुस्कान छीन ली है.