Saturday, 31 October 2026 | 3:08 PM
भारत

पटना: सरकारी शिक्षकों के लिए कड़ा निर्देश

Share:
पटना: सरकारी शिक्षकों के लिए कड़ा निर्देश

बिहार के सरकारी स्कूलों में जींस-टीशर्ट पहनने पर रोक, ACS सीके अनिल ने जारी किया निर्देश
पटना। बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के पहनावे को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग के नए निर्देश के अनुसार, शिक्षक और अन्य कर्मियों को स्कूल में जींस-टीशर्ट के बजाय औपचारिक परिधान (फॉर्मल ड्रेस) पहनकर आना होगा।
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सीके अनिल ने पदभार संभालने के पहले ही दिन इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) को निर्देश जारी किया। इसका उद्देश्य विद्यालयों में अनुशासन और पेशेवर कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देना है।
स्कूलों में AI के इस्तेमाल को भी मिलेगा बढ़ावा
शिक्षकों के पहनावे को लेकर निर्देश जारी करने के साथ ही शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया है। इससे शिक्षा व्यवस्था में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने की पहल की जाएगी।
शिक्षा विभाग के इन निर्देशों के बाद राज्य के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के पहनावे और तकनीक के उपयोग को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है।