पटना। बिहार शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिलों से ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति से संबंधित विस्तृत आंकड़े मांगे हैं। विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (स्थापना) को पत्र जारी कर दो दिनों के भीतर सत्यापित रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) विजय कुमार पाण्डेय की ओर से 26 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की उपस्थिति के संबंध में चार बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है।
इसके तहत प्रतिदिन पोर्टल पर इन (IN) और आउट (OUT) दोनों उपस्थिति दर्ज करने वाले शिक्षकों की कुल संख्या, केवल इन (IN) दर्ज करने लेकिन आउट (OUT) दर्ज नहीं करने वाले शिक्षकों की संख्या तथा किसी भी प्रकार की उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले की संख्या का रिपोर्ट मांगा गया है।
उम्मीद है कि बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले की खैर नहीं है। कार्रवाई सुनिश्चित होगी।