Tuesday, 15 September 2026 | 2:48 AM
लाइफ स्टाइल

पपीते का बीज सेहत के लिए है फायदेमंद

पपीता आंखों के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसमें कई तरह के न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद होते हैं। ये दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बहुत हद तक कम कर देते हैं साथ ही डायबिटीज, मोटापा कैंसर और स्ट्रेस से भी पूर्ण्तः निजात दिलाते हैं। लेकिन आज हम पपीते की नहीं बल्कि उसके ब
Share:
पपीते का बीज सेहत के लिए है फायदेमंद
Read in your preferred language.
पपीता आंखों के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसमें कई तरह के न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद होते हैं। ये दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बहुत हद तक कम कर देते हैं साथ ही डायबिटीज, मोटापा कैंसर और स्ट्रेस से भी पूर्ण्तः निजात दिलाते हैं। लेकिन आज हम पपीते की नहीं बल्कि उसके बीजों के होने वाले महत्वपूर्ण फायदे के बारे में बताएंगे - लिवर सिरोसिस एक ऐसी बीमारी है जो शराब के ज्यादा सेवन से होती है। इसमें लिवर सिकुड़कर कठोर हो जाता है। इससे बचने के लिए आप पपीते के बीज का उपयोग कर सकते हैं। पपीते के 4-5 बीजों को सुखाकर पीस लें। इसे नींबू जूस को साथ मिलाकर खूब पीएं। इसे 1 महीने तक दिन में दो बार पीएं, फर्क आप खुद ही देखेंगे। अगर आपको पेट से जुड़ी गंभीर समस्याएं हैं तो भी पपीते के बीज आपकी बहुत मदद कर सकते हैं। पपीते के बीज में डाइजेस्टिव एंजाइम्स पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र को बहुत बेहतर बनाते हैं।