Tuesday, 15 September 2026 | 12:21 AM
उत्तर प्रदेश

पाली/कोरबा : टोनही कहकर बुजुर्ग महिला के साथ अभद्रता,चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज.

जादू टोने के सन्देह से जुड़ा एक ऐसा ही मामला पाली थाना क्षेत्र के डुमरकछार के कछार पारा में देखने को मिला है जहां के रहने वाले फेंकन बाई पति बच्चूराम मरकाम (70) को उसी गाँव के रहने वाले नरेश कुमार पिता प्रताप मरकाम, लक्ष्मी नारायण पिता बेचन सिंह मरकाम, सावित्री बाई, पति लक्ष्मीनारायण मरकाम व जमुना ब
Share:
Read in your preferred language.

जादू टोने के सन्देह से जुड़ा एक ऐसा ही मामला पाली थाना क्षेत्र के डुमरकछार के कछार पारा में देखने को मिला है जहां के रहने वाले फेंकन बाई पति बच्चूराम मरकाम (70) को उसी गाँव के रहने वाले नरेश कुमार पिता प्रताप मरकाम, लक्ष्मी नारायण पिता बेचन सिंह मरकाम, सावित्री बाई, पति लक्ष्मीनारायण मरकाम व जमुना बाई पति नरेश मरकाम के द्वारा लगातार टोनही कहकर मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा था.

वे न सिर्फ वयोवृद्ध फेंकन बाई को प्रताड़ित करते थे बल्कि टोहनी कहकर उसके साथ गाली-गलौच व जान से मारने की धमकियां भी देते थे. उक्त सभी के इस प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने सभी के खिलाफ मामला कायम कराया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के विरुद्ध टोनही प्रताड़ना अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है.