Tuesday, 15 September 2026 | 2:25 AM
Home / News / News
News

दर्दनाक: सड़क हादसे में मैनपुरी में तैनात एडीजे पूनम त्यागी की मौत, डिवाइडर से टकराई कार

करहल में एक्सप्रेसवे पर एडीजे (पाक्सो) की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सैफई पीजीआई पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सड़क हादसे में एडीजी की मौत हो गई। फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में मंगलवार सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नगला खंगर थाना क्षेत्र अंतर्ग
Share:
दर्दनाक: सड़क हादसे में मैनपुरी में तैनात एडीजे पूनम त्यागी की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Read in your preferred language.

करहल में एक्सप्रेसवे पर एडीजे (पाक्सो) की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सैफई पीजीआई पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सड़क हादसे में एडीजी की मौत हो गई।
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में मंगलवार सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नगला खंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत माइल स्टोन-65 के समीप मैनपुरी में तैनात एडीजे (पाक्सो) पूनम त्यागी की कार हादसे का शिकार हो गई। जिसमें चालक और एडीजे गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी होते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल एडीजे और उनके चालक को सैंफई पीजीआई में भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद एडीजे को मृत घोषित कर दिया, जबकि चालक का उपचार चल रहा है।
छुट्टी बिताने के बाद लौट रहीं थीं मैनपुरी
दो दिन की छुट्टी बिताने के बाद एडीजे (पाक्सो) पूनम त्यागी अपनी कार से मैनपुरी आ रही थीं। जब उनकी कार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 65.700 माइल स्टोन के समीप पहुंची, तभी चालक को नींद आ गई। जिससे कार आगे जा रहे ट्रक में पीछे से घुस गई।