Monday, 14 September 2026 | 10:59 PM
Home / News / News
News

अब अखिलेश यादव ने उठाई जातिगत जनगणना की मांग, बनाई ऐसी रणनीति

लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जातिगत जनगणना की मांग उठाई। अखिलेश ने कहा- जाति की जनगणना होनी चाहिए। देश के कई सारे राजनीतिक दल ये चाहते हैं। समाजवादी पार्टी आने वाले दिनों में जातिगत जनगणना का मुद्दा विधानसभा से उठाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि, समाजवाद
Share:
अब अखिलेश यादव ने उठाई जातिगत जनगणना की मांग, बनाई ऐसी रणनीति
Read in your preferred language.

लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जातिगत जनगणना की मांग उठाई। अखिलेश ने कहा- जाति की जनगणना होनी चाहिए। देश के कई सारे राजनीतिक दल ये चाहते हैं। समाजवादी पार्टी आने वाले दिनों में जातिगत जनगणना का मुद्दा विधानसभा से उठाने की तैयारी कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादी पार्टी के साथ देश के बहुत सारे दल हैं जो जाति जनगणना चाहते हैं. कुछ समय में पार्टी का नेतृत्व गांवों में जाकर लोगों को इसके बारे में जागरूक करेगा, क्योंकि जब जनगणना होगी तभी संभव हो पाएगा कि विकास योजनाओं से उनको (लोगों को) कैसे जोड़ें. वहीं बताया जा रहा है कि जातिगत जनगणना को लेकर समाजवादी पार्टी एक बड़े आंदोलन की तैयारी में है. पार्टी इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाने की तैयारी कर रही है. बिहार में जातिगत जनगणना शुरू हो चुकी है तो वहीं यूपी में भी इसे लेकर सियासत गर्म है. मुख्य विपक्षी दल सपा इसे लेकर रणनीति बना रही है. अगले साल ही देश में लोकसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में आरक्षण और जाति को लेकर यूपी में आरोप प्रत्यारोप का दौर लगातार तेज होता जा रहा है. दलित और शु्द्र वोटों को अपने पाले में लाने की कोशिश चल रही है.

अन्य खबरें वीडिओ में देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://youtu.be/sExcxLUPpbw