Tuesday, 15 September 2026 | 5:54 AM
लाइफ स्टाइल

सुबह-सुबह खाली पेट जरूर पीएं 1 गिलास पानी

  पानी जहां शरीर को डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाएं रखता है, वहीं शरीर के कुछ अंगों को ऑक्सीजन पहुंचाने में पानी ही हमारी मदद करता है। इसलिए सर्दी हो या गर्मी, पानी को पर्याप्त मात्रा में पीना बहुत जरूरी है, तभी हमारा शरीर सुचारु रुप से काम कर सकता है। वैसे तो दिन में 8-9 गिलास पानी का सेवन हर व्यक्त
Share:
सुबह-सुबह खाली पेट जरूर पीएं 1 गिलास पानी
Read in your preferred language.
 पानी जहां शरीर को डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाएं रखता है, वहीं शरीर के कुछ अंगों को ऑक्सीजन पहुंचाने में पानी ही हमारी मदद करता है। इसलिए सर्दी हो या गर्मी, पानी को पर्याप्त मात्रा में पीना बहुत जरूरी है, तभी हमारा शरीर सुचारु रुप से काम कर सकता है। वैसे तो दिन में 8-9 गिलास पानी का सेवन हर व्यक्ति को करना चाहिए, लेकिन गर्मियों में पानी की अधिक मात्रा लेना बहुत जरूरी है क्योंकि शरीर का तापमान नियंत्रित करने के लिए हमारा बहुत सारा पसीना निकल जाता है, जिससे शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है और अन्य कई प्रॉबल्म होने का खतरा भी बढ़ जाता है। सुबह-सुबह खाली पेट 1 गिलास पानी पीना बहुत जरूरी है इससे कई तरह की बीमारियां दूर रहती है। वहीं अक्सर हम लोग खाने से पहले ही खूब सारा पानी पी लेते है, जो बिल्कुल सही नहीं है। दरअसल, खाना खाने के लगभग आंधे घंटे बाद पानी का सेवन करना चाहिए। वहीं कुछ लोग तपती धूप से आकर तुंरत पानी का सेवन कर लेता है, जिससे लू लग सकती है। ऐसे में रूककर पानी पीएं। पहले अपने शरीर को ठंडा करें। फिर ठंडे पानी के बजाए सादे पानी का सेवन करें। अगर हार्ट बर्न या कब्ज रहती है तो नींबू पानी का सेवन करें।