Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
India

मोदी सरकार आज पेश करेगी धारा 370 हटाने जैसा ये बड़ा बल, विरोध में 16 संगठनों ने किया बंद का आह्वान

लोकसभा में आज नागरिकता संशोधन बिल पेश किया जाएगा। विधेयक के विरोध में वामपंथी विचारधारा वाले करीब 16 संगठनों ने 10 दिसंबर को 12 घंटे का असम बंद का आह्वान किया है। पूर्वोत्तर छात्र संगठन (एनईएसओ) इसी मुद्दे को लेकर मंगलवार को सुबह पांच बजे से 11 घंटे के पूर्वोत्तर बंद का पहले ही आह्वान कर चुका है। वह
Share:
मोदी सरकार आज पेश करेगी धारा 370 हटाने जैसा ये बड़ा बल, विरोध में 16 संगठनों ने किया बंद का आह्वान
Read in your preferred language.
लोकसभा में आज नागरिकता संशोधन बिल पेश किया जाएगा। विधेयक के विरोध में वामपंथी विचारधारा वाले करीब 16 संगठनों ने 10 दिसंबर को 12 घंटे का असम बंद का आह्वान किया है। पूर्वोत्तर छात्र संगठन (एनईएसओ) इसी मुद्दे को लेकर मंगलवार को सुबह पांच बजे से 11 घंटे के पूर्वोत्तर बंद का पहले ही आह्वान कर चुका है। वहीं मोदी सरकार विधेयक को पास कराना चाहती है। इसके लिए बीजेपी ने अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। यह व्हिप सोमवार से बुधवार तक के लिए है। सांसदों से दोनों सदनों में मौजूद रहने के लिए कहा गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल (CAB) पेश करेंगे। इस बिल को लेकर लोकसभा में जोरदार बहस होने के आसार हैं। कृषक मुक्ति संग्राम समिति (केएमएसएस) के सलाहकार अखिल गोगोई ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केएमएसएस और उसके सहयोगी संगठनों ने इन संगठनों और छात्र संगठन द्वारा बुलाए गए बंद को अपना समर्थन जताया है।उन्होंने बताया कि केएमएसएस ने सूटिया, मोरान और कोच-राजबोंग्शी जैसे विभिन्न आदिवासी छात्र निकायों द्वारा सोमवार को आहूत 12 घंटे के असम बंद को भी समर्थन दिया है। एसएफआई, डीवाईएफआई, एआईडीडब्ल्यूए, एसआईएसएफ, आइसा, इप्टा जैसे 16 संगठनों ने संयुक्त बयान में 'विधेयक को रद्द करने' की मांग की और मंगलवार को सुबह पांच बजे से 12 घंटे का असम बंद आहूत किया। हालांकि नगालैंड में जारी होर्नबिल फेस्टिवल की वजह से उसे बंद के दायरे से छूट दी गई है। केंद्र सरकार सोमवार को इस विधेयक को संसद में पेश कर सकती है।