Monday, 14 September 2026 | 5:34 PM
Lifestyle

पुरुषों को स्टाइलिश लुक पाने के लिए करना चाहिए ये काम,जानिए

महिलाओं की तरह पुरुष में भी आकर्षक दिखने की होड़ आजकल दिखाई देने लगी है। पुरुष अपने बाल से लेकर नाखून तक को सजने सवारने में कोई कसर नहीं छोड़ता। आपने महिलाओं को देखा होगा कि वह अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए बहुत से ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं क्योंकि ऐसे प्रोडक्ट्स उन्हें खूबसूरत बनाए र
Share:
पुरुषों को स्टाइलिश लुक पाने के लिए करना चाहिए ये काम,जानिए
Read in your preferred language.

महिलाओं की तरह पुरुष में भी आकर्षक दिखने की होड़ आजकल दिखाई देने लगी है। पुरुष अपने बाल से लेकर नाखून तक को सजने सवारने में कोई कसर नहीं छोड़ता। आपने महिलाओं को देखा होगा कि वह अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए बहुत से ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं क्योंकि ऐसे प्रोडक्ट्स उन्हें खूबसूरत बनाए रखने में काफी मददगार होते हैं।

चेहरे को बनायें आकर्षक:

मर्द को भी ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने में कोई शर्म या झिझक नहीं होनी चाहिए। आप हेल्थी लाइफस्टाइल जिएंगे तो इसका असर चेहरे पर ही दिखेगा। शेविंग करने से पहले और बाद में अच्छा मॉश्चराइजर लगाना ना भूले। आपके बाल आपकी पर्सनालिटी को बहुत कॉम्पलिमेंट देते हैं। एक अच्छा हेयर कट आपकी पूरी अपीयरेंस को चेंज कर देता है।

हेयर स्टाइल का नया लुक:

अपने फेशियल हेयर का भी बराबर खयाल रखना जरूरी है। दाढ़ी बढ़ाने के शौकीन है तो वक्त वक्त पर उन्हें ट्रिम करना भी जरूरी है। शानदार लुक के लिए वैक्स जैसी चीजें भी काफी जरूरी हो जाती है। अपने वार्डरोब में एक्सेसरी को बढ़ावा दीजिए। बंदाना, कैप्स, सनग्लासेस और रिस्टबैंड जैसी एक्सेसरी आकर्षक दिखाने में काफी मददगार होगी।