Monday, 14 September 2026 | 9:27 PM
India

मायावती बोलीं- अयोध्या प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान किया जाए

लखनऊ :  अयोध्या में मंदिर प्रकरण पर आने वाले सुप्रीम फैसला के मद्देनजर बसपा सुप्रीमों ने लाेगों से शांति बनाये रखने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि फैसला जो भी आये उसका सम्मान किया जाना चाहिए। यह देशहित व जनहित में सर्वोत्तम उपाय है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र व राज्य सरकारों से भी लोगों के जानमा
Share:
मायावती बोलीं- अयोध्या प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान किया जाए
Read in your preferred language.
लखनऊ : अयोध्या में मंदिर प्रकरण पर आने वाले सुप्रीम फैसला के मद्देनजर बसपा सुप्रीमों ने लाेगों से शांति बनाये रखने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि फैसला जो भी आये उसका सम्मान किया जाना चाहिए। यह देशहित व जनहित में सर्वोत्तम उपाय है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र व राज्य सरकारों से भी लोगों के जानमाल व मजहब की सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित करने की मांग की है। बुधवार को सुबह किये गये ट्वीट में बसपा सुप्रीमो मायावती ने लिखा है कि अयोध्या प्रकरण के सम्बंध में मा सुप्रीम कोर्ट का फैसला आजकल में ही आने की संभावना है। इसको लेकर जनमानस में बेचैनी व विभिन्न आशंकायें स्वाभाविक हैं। ऐसे में समस्त देशवासियों से विशेष अपील है कि वे कोर्ट के फैसले का हर हाल में सम्मान करें यही देशहित व जनहित में सर्वोत्तम उपाय है। उन्होंने यह भी कहा कि सत्ताधारी पार्टी व केन्द्र एवं राज्य सरकारों की भी यह संवैधानिक व कानूनी जिम्मेदारी बनती है कि वे इस खास मौके पर लोगों के जानमाल व मज़हब के सुरक्षा की हर प्रकार की गारण्टी सुनिश्चित करें और सामान्य जनजीवन को प्रभावित न होने दें।