Monday, 14 September 2026 | 11:43 PM
भारत

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 160 किलो लहन नष्ट, 28 लीटर अवैध शराब बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 मार्च 2026 आबकारी आयुक्त उ0प्र0 के आदेश एवं जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के निर्देश पर जनपद में अवैध मदिरा के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी श्री जी.पी. गुप्ता के पर्यवेक्षण में शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की गई। आबकारी निरीक
Share:
फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 160 किलो लहन नष्ट, 28 लीटर अवैध शराब बरामद
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 मार्च 2026 आबकारी आयुक्त उ0प्र0 के आदेश एवं जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के निर्देश पर जनपद में अवैध मदिरा के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी श्री जी.पी. गुप्ता के पर्यवेक्षण में शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की गई।

आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह अपनी टीम तथा कानपुर प्रवर्तन टीम के साथ जनपद के संदिग्ध ग्राम लकूला में दबिश देने पहुंचे। छापेमारी के दौरान मौके पर अवैध शराब बनाने की सामग्री बरामद हुई। टीम ने लगभग 160 किलोग्राम लहन (शराब बनाने में प्रयुक्त कच्चा पदार्थ) को नष्ट कर दिया तथा करीब 28 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।

कार्रवाई के दौरान संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने आम जनता से भी अपील की है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।