Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
UP News

मैनपुरी :पूर्व मंत्री ने आव्हान प्रपत्र वितरण रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोगांव : विधान सभा के कस्बा आलीपुर खेड़ा में आज दिन वुधवार को दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के निर्देशन पर आव्हान प्रपत्र वितरण रैली का शुभारंभ पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने हरी झंडी दिखाकर सपा कार्यकर्ताओं को साइकल से रवाना किया। कस्बा से शुरू हुई रैली का नेतृत्व रावल सिंह यादव के द्वा
Share:
मैनपुरी :पूर्व मंत्री ने आव्हान प्रपत्र वितरण रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Read in your preferred language.

भोगांव : विधान सभा के कस्बा आलीपुर खेड़ा में आज दिन वुधवार को दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के निर्देशन पर आव्हान प्रपत्र वितरण रैली का शुभारंभ पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने हरी झंडी दिखाकर सपा कार्यकर्ताओं को साइकल से रवाना किया।

कस्बा से शुरू हुई रैली का नेतृत्व रावल सिंह यादव के द्वारा किया गया,उन्होंने बताया कि रैली लगभग दो दर्जन से अधिक गांव में जिसमे सबसे पहले दलपतिपुर गढ़िया गोविंदपुर, अकबेलपुर,मानिकपुर,डेरा वंजारा,देवीपुर,नगला कुआ,निजामाबाद,गोविन्द नगर डेरा,सुलखनपुर,छाछा,अवन्तीबाई इंटर कॉलेज,मुहल्ला जगत नगर,बडा बाजार भोगांव,नगला मानसिंह,पूरनपुर में अंतिम पड़ाव होगा।

गांव-गांव जाकर सपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि वर्तमान सरकार में किसान,कामगार,श्रमिक,और नौजवान सबसे ज्यादा बदहाल है,किसान लुट रहा है,मजदूर भूखों मर रहा है,एवम सपा के द्वारा किये विकास कार्य,एवं अन्य कार्य जनहितकारी थे।

इस मौके पर रमेश यादव,गोपालदास लोधी भालेन्द्र सिंह,बीटू यादव,सरवीण यादव,राजवीर शाक्य,विजय कठेरिया,जीतू पाल,रोहन शाक्य,गौरव जाटव,अनुभव राठौर,राजवीर यादव,रामशरण यादव,सुखवीर यादव,पप्पू,प्रवीन शाक्य,शिवम यादव,आदि मौजूद रहे।