Monday, 14 September 2026 | 11:55 PM
Home / News / News
News

मैनपुरी:बदमाश और पुलिस में मुठभेड़

मैनपुरी की एसओजी टीम और बेवर थाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई है। बाइक सवार बदमाश ने पुलिस पर गोली भी चलाई और पुलिस की जवाबी फायरिंग में 25 हजार के इनामी बदमाश ब्रजेश के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए इनामी बदमाश ब्रजेश का पुराना अपराधिक इतिहास है और उसने 10 वर्ष प
Share:
मैनपुरी:बदमाश और पुलिस में मुठभेड़
Read in your preferred language.

मैनपुरी की एसओजी टीम और बेवर थाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई है। बाइक सवार बदमाश ने पुलिस पर गोली भी चलाई और पुलिस की जवाबी फायरिंग में 25 हजार के इनामी बदमाश ब्रजेश के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए इनामी बदमाश ब्रजेश का पुराना अपराधिक इतिहास है और उसने 10 वर्ष पूर्व अपने 7 साथियों के साथ मिलकर जमीनी विवाद में हत्या की घटना को अंजाम दिया था और तबसे फरार चल रहा था। आरोपी के 7 अन्य साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं और कोर्ट द्वारा उन्हें आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई जा चुकी है। पकड़े गए 25 हजार के इनामी ब्रजेश से पुलिस ने बिना नंबर की बाइक और तमंचा कारतूस भी बरामद किया है।

रिपोर्ट - अर्पित शर्मा मैनपुरी