भारत
मैनपुरी :जिला पंचायत सदस्य कन्नौज गीतम सिंह पाल शांति हवन में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे
किशनी/मैनपुरी : किशनी ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत नगला गवे के पूर्व प्रधान अजयपाल जी की माता जी स्व0 श्रीमती मखानी देवी पाल जी के शान्ति हवन में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य कन्नौज गीतम सिंह पाल जी ने शोक संवेदना व्यक्त की और हवन के उपरांत अपने विचार रखे जिसमें उन्होंने बताया कि यज्ञ से अनेकों लाभ होते
Read in your preferred language.
किशनी/मैनपुरी : किशनी ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत नगला गवे के पूर्व प्रधान अजयपाल जी की माता जी स्व0 श्रीमती मखानी देवी पाल जी के शान्ति हवन में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य कन्नौज गीतम सिंह पाल जी ने शोक संवेदना व्यक्त की और हवन के उपरांत अपने विचार रखे जिसमें उन्होंने बताया कि यज्ञ से अनेकों लाभ होते हैं, और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करता है। सबसे बड़ी बात गीतम सिंह पाल ने शिक्षा के बारे में बताया और कहा अपनी युवा पीढ़ी को शिक्षित करें, और कहा कि शिक्षा शेरनी का वो दूध जो जितना पीयेगा उतना ही दहाडेगा। इसके पश्चात हरगोविंद सिंह पाल प्रबन्धक किरायन, सर्वेश पाल प्रबन्धक गुरू कृपा महाविद्यालय गुरूसहायगंज, मुकेश शाक्य शिक्षक स्वामी त्रिज्यानंद इण्टर कॉलेज न0 गवे, काली चरन शाक्य ग्रा0 पुवायां आदि लोगों ने अपने अपने विचार रखे। शान्ति यज्ञ आचार्य किशनी सिंह पाल जी सेवानिवृत्त शिक्षक सौरिख के द्वारा सम्पूर्ण कराया गया। शान्ति यज्ञ में ब्रजभूषण सिंह यादव चेयरमैन ब्रजभूषण सिंह महाविद्यालय आदि अन्य लोग मौजूद रहे।