Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
Home / News / News
News

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या

माफिया अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में काल्विन अस्पताल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे पहले अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का झांसी एनकाउंटर हुआ था। कहा जा रहा है कि प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास गोलीबारी हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, माफिया अतीक और अशरफ को पुलिस मेडिकल के
Share:
माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या
Read in your preferred language.

माफिया अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में काल्विन अस्पताल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे पहले अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का झांसी एनकाउंटर हुआ था। कहा जा रहा है कि प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास गोलीबारी हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, माफिया अतीक और अशरफ को पुलिस मेडिकल के लिए ले गई। उसी वक्त अचानक से दो-तीन लोगों ने अतीक और उसके भाई के ऊपर गोलियां दाग दी। इस गोलीकांड में अतीक और अशरफ दोनों की ही मौत हो गई। बता दें कि माफिया को पीछे से गोली मारी गई है। करीब दस राउंड फायरिंग हुई। इस बीच सिपाही भी घायल हो गया। माफिया अतीक और उसके भाई को गोली मारने वाले तीनों हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हमलावरों को थाने ले जाया गया है। इस बीच एक सिपाही भी घायल हो गया। घायल सिपाही को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

गिरफ्तार किए गए तीनों हमलावरों के नाम भी सामने आ गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अतीक अहमद पर गोली चलाने वाले हमलावरों में अरुण मौर्या, नवीन तिवारी और सोनू शामिल था। अतीक अहमद और अशरफ को काल्विन अस्पताल परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा था। उसी दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। अज्ञात वाहनों से आए हमलावर इस सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने के बाद सरेंडर कर दिया। जिले की सीमा को सील कर दिया गया है। वहीं, मौके पर पुलिस के साथ आरएएफ को भी बुला लिया गया है। शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस और आरएएफ के जवान तैनात कर दिए गए हैं। पुराने शहर में दंगे की स्थिति है।