Thursday, 17 September 2026 | 2:15 AM
भारत

लखीमपुर खीरी : नगर पालिका सभागार में डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि

गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) नगर पालिका सभागार में डॉ भीमराव अंबेडकर परिनिर्माण दिवस एवं शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया इस अवसर पर गोला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने नगर पालिका सभागार में उपस्थित जनप्रतिनिधियों के साथ डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र
Share:
लखीमपुर खीरी : नगर पालिका सभागार में डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि
Read in your preferred language.


गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) नगर पालिका सभागार में डॉ भीमराव अंबेडकर परिनिर्माण दिवस एवं शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया इस अवसर पर गोला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने नगर पालिका सभागार में उपस्थित जनप्रतिनिधियों के साथ डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी का शुभारंभ किया इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने बताया बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी का परिनिर्वाण 6 दिसंबर, 1956 को हुआ। वे आज भी दलितों पिछड़ों और वंचितों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं और भारतीय संविधान के माध्यम से उनके अधिकारों और समानता के लिए किए गए योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। वहीं मुख्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया डॉ. भीमराव अंबेडकर का सबसे महत्वपूर्ण योगदान भारतीय संविधान के निर्माण में उनकी भूमिका है, जिसके कारण उन्हें संविधान का जनक माना जाता है। उन्होंने सामाजिक न्याय, जातिगत भेदभाव से मुक्ति और दलितों के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री के रूप में काम किया और हिंदू कोड बिल जैसे कानूनों को आधुनिक बनाने का प्रयास किया। इसी दौरान कार्यक्रम अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान एस आई संदीप वर्मा,जेई अनिल कुमार यादव,सभासद धर्मेंद्र तिवारी, काके सहगल, गीता विश्वकर्मा, धीरज बाजपेई,शिवम् गुप्ता, विनोद वर्मा सहित पालिका अधिकारी व कर्मचारी एवं नगर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।