Tuesday, 15 September 2026 | 12:38 AM
भारत

लखीमपुर खीरी : गोला कारिडोर की प्रथम वर्षगांठ पर भव्य शिव पालकी शोभायात्रा बनी यादगार

गोला गोकर्णनाथ :(द दस्तक 24 न्यूज) छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के नाम से विख्यात गोला कारिडोर की प्रथम वर्षगांठ के शुभ अवसर पर शिव उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव उत्सव के दौरान शिव मंदिर से भव्य शिव पालकी शोभायात्रा निकाली गई जो ध्वजपताका, गाजे बाजे, ढोल नगाड़े, डमरू, मजीरा, घ
Share:
लखीमपुर खीरी : गोला कारिडोर की प्रथम वर्षगांठ पर भव्य शिव पालकी शोभायात्रा बनी यादगार
Read in your preferred language.

गोला गोकर्णनाथ :(द दस्तक 24 न्यूज) छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के नाम से विख्यात गोला कारिडोर की प्रथम वर्षगांठ के शुभ अवसर पर शिव उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव उत्सव के दौरान शिव मंदिर से भव्य शिव पालकी शोभायात्रा निकाली गई जो ध्वजपताका, गाजे बाजे, ढोल नगाड़े, डमरू, मजीरा, घंटा घड़ियाल, शंख ध्वनि के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए शिव मंदिर पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान गोला विधायक अमन गिरी सहित नगर व जिले के गणमान्य व्यक्तियों के साथ पालकी शोभायात्रा में उमड़े जनसैलाब सहित पालकी शोभायात्रा का नगर के लोगो ने जगह जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूरी छोटी काशी गोला पूरी तरह शिवभक्ति में डूबी नजर आई और शिव के जयकारों से समूची छोटी काशी गोला गुंजायमान हो उठी। गोला नगर सहित जिले से हजारों की संख्या में आए शिवभक्त शिव उत्सव के साक्षी बने। इस पल को हर किसी ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर यादगार बनाया। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए।