Tuesday, 15 September 2026 | 2:28 PM
भारत

लखीमपुर खीरी : सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज का छात्र UPSC द्वारा जिओ केमिस्ट पद पर चयनित

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज गोला के पूर्व छात्र सुशान्त सिंह ने यू०पी०एस०सी० द्वारा आयोजित संयुक्त भूवैज्ञानिक परीक्षा 2025 उत्तीर्ण कर भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (Geological Survey of India ) में जिओ केमिस्ट पद पर चयनित होकर अपनी मेधा, लगन और कठिन परिश्र
Share:
लखीमपुर खीरी : सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज का छात्र UPSC द्वारा जिओ केमिस्ट पद पर चयनित
Read in your preferred language.

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज गोला के पूर्व छात्र सुशान्त सिंह ने यू०पी०एस०सी० द्वारा आयोजित संयुक्त भूवैज्ञानिक परीक्षा 2025 उत्तीर्ण कर भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (Geological Survey of India ) में जिओ केमिस्ट पद पर चयनित होकर अपनी मेधा, लगन और कठिन परिश्रम का शानदार प्रदर्शन किया है। सुशान्त सिंह 26 नवंबर 2025 को पद भार ग्रहण करेंगे ।

मेधावी छात्र सुशान्त सिंह कक्षा 6 से इण्टरमीडिएट तक सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज गोला गोकर्णनाथ के नियमित छात्र रहें हैं। इन्होने हाई स्कूल परीक्षा वर्ष 2016 में 93.8% अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2018 में 89% अंक प्राप्त कर जनपद में चतुर्थ स्थान प्राप्त कर इंस्पायर छात्रवृत्ति के पात्र बने जिससे इनको शिक्षा-संबंधी खर्चों को पूरा करने के लिये केंद्र सरकार द्वारा M.Sc. तक प्रतिवर्ष 80000/- रूपये प्राप्त हुए। इन्होने वर्ष 2021 में केमिस्ट्री ऑनर्स में दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण कर वर्ष 2023 में आई०आई०टी० बॉम्बे से केमिस्ट्री में एम०एस०सी० की उपाधि प्राप्त की ।

ज्ञात हो कि सुशान्त सिंह संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भू वैज्ञानिक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं तथा वर्तमान में ISRO विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र, तिरुवनंतपुरम में साइंटिस्ट हैं। इनकी बहन भावना सिंह जो इसी विद्यालय की छात्रा रहीं है सहायक अनुभाग अधिकारी पद पर, केन्द्रीय सचिवालय में कार्यरत हैं ।
ग्रामीण पृष्ठभूमि के सुशान्त सिंह के पिता श्री गिरेन्द्र पाल सिंह राठौर ग्राम मोहरैना-सिसनौर में कृषक एवं माता श्रीमती मंजू सिंह शिक्षा मित्र हैं ।

विद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं बालिका विभाग की प्राचार्या श्रीमती मधु त्रिपाठी ने छात्र को चांदी का मेडल देकर असाधारण बुद्धिमत्ता, निरंतर प्रयास और कड़ी मेहनत की सराहना तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।