Monday, 14 September 2026 | 8:44 PM
India

लखीमपुर खीरी : सरस्वती विद्या निकेतन की छात्रा UPSC उत्तीर्ण कर भारतीय सांख्यकी सेवा में चयनित

गोला गोकर्णनाथ,(द दस्तक 24 न्यूज़) सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज गोला की पूर्व छात्रा मलिका गुप्ता ने लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित भारतीय संख्यकी सेवा परीक्षा 2025 में सहायक निदेशक पद पर चयनित होकर अपने विद्यालय, नगर तथा अपने माता पिता को गौरवान्वित किया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा
Share:
लखीमपुर खीरी : सरस्वती विद्या निकेतन की छात्रा UPSC उत्तीर्ण कर भारतीय सांख्यकी सेवा में चयनित
Read in your preferred language.

गोला गोकर्णनाथ,(द दस्तक 24 न्यूज़) सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज गोला की पूर्व छात्रा मलिका गुप्ता ने लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित भारतीय संख्यकी सेवा परीक्षा 2025 में सहायक निदेशक पद पर चयनित होकर अपने विद्यालय, नगर तथा अपने माता पिता को गौरवान्वित किया है।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा इस परीक्षा का आयोजन जून 2025 को किया गया था जिसका परिणाम 30 सितम्बर को घोषित हुआ। प्रारम्भ से ही मेधावी रही मलिका ने यह उपलब्धि भारतीय सांख्यकी सेवा की मात्र 35 सीटों में 18वीं रैंक पर चयनित होकर अपनी मेहनत लगन व कठिन परिश्रम का अतुलनीय परिचय दिया है। मलिका उक्त सेवा में चयनित होकर 'ग्रुप ए' अधिकारी के रूप में नियुक्त होंगी।
कक्षा 6 से इण्टरमीडिएट तक की संस्थागत छात्रा रहीं मलिका गुप्ता ने हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2014 में 90.6% अंक एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2016 में 92.4 % अंक प्राप्त किये थे। तत्पश्चात इन्होने लखनऊ यूनिवर्सिटी से गणित, सांख्यकी एवं भौतिक विज्ञान विषयों के साथ वर्ष 2019 में स्नातक की डिग्री तथा 2021 सांख्यकी में परास्नातक की उपाधि प्राप्त की है।
मलिका गुप्ता के पिता श्री मनोज कुमार गुप्ता लखीमपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक शाखा गोला में सहायक प्रबन्धक एवं माता श्रीमती बबिता गुप्ता गृहिणी हैं। इनकी बहन स्नेहा गुप्ता ने भी इसी संस्था में इण्टरमीडिएट तक की शिक्षा ग्रहण की है ।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य श्री महेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं बालिका विभाग की प्राचार्या श्रीमती मधु त्रिपाठी ने इस गौरवशाली उपलब्धि पर मलिका गुप्ता को स्मृति चिन्ह एवं पिता को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया व उज्जवल एवं स्वर्णिम भविष्य के लिये शुभकामनाये दी। मलिका गुप्ता ने विद्यालय के शिक्षकों की सराहना की जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है ।