Monday, 14 September 2026 | 11:40 PM
भारत

लखीमपुर खीरी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोला द्वारा विजयादशमी पर शस्त्र पूजन का हुआ आयोजन

गोला गोकर्णनाथ - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोला नगर द्वारा विजयादशमी के पावन अवसर पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन शहनाई गेस्ट हाउस में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने सहभागिता कर राष्ट्रभक्ति और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। संघ के शताब्दी वर्ष के विशेष संदर्भ में
Share:
लखीमपुर खीरी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोला द्वारा विजयादशमी पर शस्त्र पूजन का हुआ आयोजन
Read in your preferred language.

गोला गोकर्णनाथ - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोला नगर द्वारा विजयादशमी के पावन अवसर पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन शहनाई गेस्ट हाउस में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने सहभागिता कर राष्ट्रभक्ति और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
संघ के शताब्दी वर्ष के विशेष संदर्भ में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश गुप्ता ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नगर प्रचारक अभिषेक ने कहा सभी चुनौतियों का केवल और केवल एक समाधान है — सशक्त, संगठित हिंदू। इसके लिए चाहिए आपका समय: प्रतिदिन एक घंटा शाखा। हम सबके पास 24 घंटे हैं। विधर्मियों के पास भी 24 घंटे हैं। भारत को तोड़ने वालों के पास भी 24 घंटे हैं। सनातनी संस्कृति को बदनाम करने वालों के पास भी 24 घंटे हैं। और हमारे पास भी 24 घंटे हैं। उन 24 घंटों में से हम कितना दे सकते हैं — यह हमें सोचना होगा। संघ का शताब्दी वर्ष चल रहा है। क्या हम, विशेषकर युवा और तरुण, एक-दो वर्ष का समय राष्ट्रकार्य को दे सकते हैं? क्या हम अपनी खेती किसी को सौंपकर, घर-परिवार में बड़े-छोटे भाइयों को जिम्मेदारियाँ देकर छह महीने या एक साल के लिए जा सकते हैं? क्या हम प्रतिदिन दो घंटे दे सकते हैं — एक घंटा शाखा के लिए और एक घंटा संपर्क-कार्य के लिए? क्या हम अपना मन मजबूत कर सकते हैं और इस भारत माता, इस राष्ट्र माता के लिए कितना समर्पण दे सकते हैं? यह हमें विचार करना चाहिए।
नगर प्रचारक ने संघ की विचार यात्रा, सांस्कृतिक मूल्यों तथा राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को "पंच परिवर्तन" की अवधारणा अपनाकर समाज व राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज प्रणाम से हुआ तथा समापन संघ प्रार्थना के साथ हुआ। इस अवसर पर गोला नगर के नगर संघचालक विजय वर्मा, नगर कार्यवाह महेंद्र नाथ पाठक, सह जिला कार्यवाह विवेक वर्मा सहित गोला नगर के अनेक स्वयंसेवक गणवेश में उपस्थित रहे।

संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता