Tuesday, 15 September 2026 | 5:26 AM
भारत

लखीमपुर खीरी : विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी डॉ ख्याति गर्ग ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने पुलिस लाइन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। डॉ.ख्याति गर्ग ने परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया। इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचार
Share:
लखीमपुर खीरी : विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी डॉ ख्याति गर्ग ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Read in your preferred language.

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने पुलिस लाइन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। डॉ.ख्याति गर्ग ने परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया। इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पौधे पृथ्वी की अमूल्य धरोहर हैं, जो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वृक्ष न केवल प्रदूषण को नियंत्रित करते हैं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण भी सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि केवल पौधे लगाने तक ही सीमित न रहें, बल्कि उनके संरक्षण और देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान हरित वातावरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यह पहल लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।