लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) जनपद में बकरीद का पर्व परंपरा, उल्लास और सौहार्द के साथ मनाया गया। जिले में अमन और भाईचारे का संदेश देते हुए डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी डॉ ख्याति गर्ग ने जिला मुख्यालय सहित खीरी टाउन का दौरा किया। डीएम ने मुस्लिम समुदाय को बकरीद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और लोगों से मिलकर सांप्रदायिक सौहार्द को और मजबूत करने का संदेश दिया। इस दौरान एसडीएम (सदर) अश्विनी कुमार सिंह मौजूद रहे। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि लखीमपुर खीरी की पहचान आपसी प्रेम, सद्भाव और गंगा-जमुनी तहजीब से है। यहां सभी समुदाय मिल-जुलकर त्योहार मनाते हैं, जो जिले की सामाजिक एकता को और मजबूत करता है। उन्होंने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन व पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहे। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम, अमित कुमार राय, सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार तिवारी एवं सभी उप जिलाधिकारी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे। पूरे समय डीएम, एसपी अधीनस्थ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से कुशलता की रिपोर्ट लेते रहे।
बकरीद के मौके पर स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन विशेष रूप से सक्रिय नजर आया। डीएम अंजनी कुमार सिंह के निर्देश पर नगर निकायों द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कुर्बानी के अवशेषों को घर-घर से एकत्रित करने के लिए नगर निकाय की गाड़ियां लगाई गईं। अवशेषों के सुरक्षित और समुचित निस्तारण के लिए पहले से ही निर्धारित स्थानों पर आवश्यक प्रबंध किए गए थे। डीएम ने खीरी टाउन में सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर सफाई कर्मियों की तैनाती, संग्रह व्यवस्था और स्वच्छता की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए अवशेषों का प्रभावी और सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
India
लखीमपुर खीरी : बकरीद पर डीएम एसपी ने भ्रमण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दी शुभकामनाएं
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) जनपद में बकरीद का पर्व परंपरा, उल्लास और सौहार्द के साथ मनाया गया। जिले में अमन और भाईचारे का संदेश देते हुए डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी डॉ ख्याति गर्ग ने जिला मुख्यालय सहित खीरी टाउन का दौरा किया। डीएम ने मुस्लिम समुदाय को बकरीद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और लोगों स
Read in your preferred language.