Sunday, 01 November 2026 | 3:19 AM
भारत

लखीमपुर खीरी : न्यूयॉर्क में खीरी के मुनीर खान को मिला इंजीनियरिंग फॉर ह्यूमैनिटी अवॉर्ड 2025

लखीमपुर k उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से ताल्लुक रखने वाले युवा वैज्ञानिक मुनीर खान ने अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय में आयोजित मिलार्ड चान टेक्नोलॉजी चैलेंज में भाग लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले का नाम रोशन किया है। मुनीर को उनके सामाजिक उत्थान हेतु किए जा
Share:
लखीमपुर खीरी : न्यूयॉर्क में खीरी के मुनीर खान को मिला इंजीनियरिंग फॉर ह्यूमैनिटी अवॉर्ड 2025

लखीमपुर k

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से ताल्लुक रखने वाले युवा वैज्ञानिक मुनीर खान ने अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय में आयोजित मिलार्ड चान टेक्नोलॉजी चैलेंज में भाग लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले का नाम रोशन किया है। मुनीर को उनके सामाजिक उत्थान हेतु किए जा रहे कार्यों के लिए इंजीनियरिंग फॉर ह्यूमैनिटी अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्हें $10,000 की नगद पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई।

मुनीर की स्टार्टअप कंपनी Cadre Technologies Services LLC डोवर, डेलावेयर (USA) में स्थित है, जहां वह दृष्टिबाधित लोगों के लिए AI आधारित स्मार्ट चश्मा विकसित कर रहे हैं। यह चश्मा दृष्टिहीनों को अपने आसपास की दुनिया को पहचानने और दैनिक कार्यों को सहजता से करने में मदद करता है।

मुनीर का कहना है,मैं अपनी इंजीनियरिंग क्षमताओं से उन लोगों के लिए काम करना चाहता हूं, जो दुनिया को नहीं देख सकते, लेकिन उन्हें इसकी खूबसूरती का एहसास दिलाना चाहता हूं।

संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता