Sunday, 22 November 2026 | 2:18 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : पब्लिक इंटर कॉलेज गोला को दोबारा बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर प्रबंधक विजय माहेश्वरी को किया गया सम्मानित

पब्लिक इंटर कॉलेज गोला को पुनः बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर पुरातन छात्र परिषद की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
Share:
लखीमपुर खीरी : पब्लिक इंटर कॉलेज गोला को दोबारा बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर प्रबंधक विजय माहेश्वरी को किया गया सम्मानित
सम्मानित किए जाने की तस्वीर
गोला गोकर्णनाथ: पब्लिक इंटर कॉलेज गोला को पुनः बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर पुरातन छात्र परिषद की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुरातन छात्र परिषद ने विद्यालय के प्रबंधक विजय कुमार माहेश्वरी को सम्मानित कर पूरी प्रबंध समिति के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू की विशेष रूप से मौजूदगी रही। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा देने में सुविधा मिलेगी।

पुरातन छात्र परिषद के संयोजक विमलेश गुप्ता ने प्रबंध समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रबंधक सहित पूरी समिति को बधाई दी। 

इस अवसर पर सत्यप्रकाश मिश्र, प्रवीण गुप्ता, अनुराग गुप्ता, ललित शर्मा, विजय झा एवं सुनील शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।