गोला गोकर्णनाथ: देवउठनी एकादशी और बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव के अवसर पर छोटी काशी गोला में भव्य निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा का आयोजन श्री खाटू श्याम सेवा समिति गोला ने किया। यात्रा त्रिलोक गिरी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए कंजा देवस्थान खाटू श्याम के दरबार पहुंची।
यात्रा में गोला विधायक अमन गिरी एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा में गोला विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष ने बाबा खाटू श्याम की पूजा अर्चना की। यात्रा के दौरान हाथों में बाबा श्याम के निशान लेकर श्रद्धालुओं ने खाटू श्याम के जयकारे लगाए। यात्रा का रास्ते में लोगों ने स्वागत किया। यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
जनप्रतिनिधियों ने खाटू श्याम का आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर भारतीय बजरंग दल के कार्यकर्ता अशोक जोशी, अनूप गुप्ता, कुंभी ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा, सागर सिंह, सुमित गुप्ता, संजीव गुप्ता, लालू गुप्ता एवं समिति के सेवादार सहित सैकड़ों की संख्या में भक्त शामिल हुए।