गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) मिल रोड स्थित मोहल्ला कुमारन टोला में नगर पालिका और जल निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक सरकारी हैंडपंप ईंट और पत्थरों (मलबे) से ढका हुआ मिला, जबकि भीषण गर्मी में इलाके के लोग पानी के लिए परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हैंडपंप पहले से ही खराब पड़ा हुआ था, लेकिन उसकी मरम्मत कराने के बजाय उसे ईंटों और मलबे से ढक दिया गया, जिससे समस्या और बढ़ गई है।
मामले की सूचना मिलने पर भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि सरकार द्वारा पेयजल योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नगर में कई सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हैं, जिनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। गर्मी के इस मौसम में पानी की किल्लत से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका के जिम्मेदार जल निगम के अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द हैंडपंप की मरम्मत कराई जाए और इलाके में पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
India
लखीमपुर खीरी : ईंटों से ढका मिला सरकारी हैंडपंप, पानी को तरस रहे लोग
गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) मिल रोड स्थित मोहल्ला कुमारन टोला में नगर पालिका और जल निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक सरकारी हैंडपंप ईंट और पत्थरों (मलबे) से ढका हुआ मिला, जबकि भीषण गर्मी में इलाके के लोग पानी के लिए परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हैंडपंप पहले से ही खराब पड़
Read in your preferred language.