गोला गोकर्णनाथ-
गोला नगर के चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष पर प्रथम दिन छोटा चौराहा स्थित मां दुर्गा मंदिर पर भक्तों का अपार जन सैलाब उमड़ पड़ा, भक्तों ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना कर मनौती मांगी,मंदिर की गुरुमाता कमला देवी ने बताया देवी भागवत पुराण के अनुसार चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना अत्यंत फलदायी मानी जाती है,यह पर्व भक्तों को भक्ति,ज्ञान और समृद्धि प्रदान करता है,नौ दिनों माता शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी,चंद्रघंटा,कुष्मांडा, स्कंदमाता,कात्यायनी,कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री स्वरूपों की पूजा की जाती है,जो भक्त श्रद्धा और नियम पूर्वक नवरात्रि का पालन करते हैं उन्हें विजय स्वास्थ्य और सुख व समृद्धि की प्राप्ति होती है।
गोला नगर के प्रमुख मंदिरों में मां दुर्गा मंदिर,मां मंगला देवी मंदिर, रक्षा देवी मंदिर व फूल बाबा आश्रम आदि सभी देवी मंदिरों पर भक्तों का अपार उमड़ा जन सैलाब देखा गया।
छोटा चौराहा स्थित मां दुर्गा मंदिर पर भक्तों ने भजन कीर्तन कर आरती की और भक्ति में भक्त झूमते नजर आए और माहौल को भक्तिमय कर दिया…
संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता
भारत
लखीमपुर खीरी : गोला गोकर्णनाथ- चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य पर माँ दुर्गा मंदिरों पर उमरा भक्तों का अपार जनसैलाब....
गोला गोकर्णनाथ- गोला नगर के चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष पर प्रथम दिन छोटा चौराहा स्थित मां दुर्गा मंदिर पर भक्तों का अपार जन सैलाब उमड़ पड़ा, भक्तों ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना कर मनौती मांगी,मंदिर की गुरुमाता कमला देवी ने बताया देवी भागवत पुराण के अनुसार चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा क
Read in your preferred language.