Tuesday, 15 September 2026 | 3:51 AM
भारत

लखीमपुर खीरी : गोला गोकर्णनाथ - पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर ने गोला अंबेडकर पार्क पर पहुंचकर उन्हें माल्यार्पण कर नमन किया....

गोला गोकर्णनाथ 14/4/2024 आज बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता श्री जुगल किशोर जी ने गोला में अंबेडकर पार्क में बनी प्रतिमा का माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए
Share:
लखीमपुर खीरी : गोला गोकर्णनाथ - पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर ने गोला अंबेडकर पार्क पर पहुंचकर उन्हें माल्यार्पण कर नमन किया....
Read in your preferred language.

गोला गोकर्णनाथ
14/4/2024 आज बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता श्री जुगल किशोर जी ने गोला में अंबेडकर पार्क में बनी प्रतिमा का माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर अगर ना होते तो चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री नहीं बनता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का सम्मान सिर्फ भाजपा की सरकार में हुआ है,आज पूरे देश में अगर कोई महापुरुष है तो परम पूज्य बाबा भीमराव अंबेडकर है आदि बातें कही।
अंबेडकर जयंती पर गोला क्षेत्र के लोगों ने जय भीम,जब तक सूरज चांद रहेगा बाबा अंबेडकर का नाम रहेगा,14 अप्रैल अमर रहे के जोरदार नारे भी लगाए।
इस कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद वरिष्ठ नेता भाजपा जुगुल किशोर जी, गोला विधायक अमन गिरी जी, धर्मेंद्र गिरी उर्फ मोंटी भैया,राजेश गौतम जी, पप्पू गौतम जी, जीतू गौतम जी, डॉक्टर अशोक गौतम जी, डॉक्टर सुनील गौतम जी, ,विनीत पांडे जी, ,राजन साहनी जी,रजपाल जी,राहुल भारती जी,राम प्रकाश निषाद जी, उत्कर्ष शुक्ला जी, इरफान खान जी, हर्ष पाँडे जी,गप्पू मिश्रा जी, रोहित गिरी जी, प्रवीण गिरी जी,
ए.के.मिश्र जी, रकीब खान जी सहित सम्मानित साथीगण मौजूद रहे।

संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता