गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) गोला नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान विद्यार्थी पुस्तकालय के पांच छात्रों का एसएससी जीडी में चयन होने पर पुस्तकालय प्रबंधक ने हर्ष जताया है। इस खुशी के अवसर पर पुस्तकालय संचालक अजीत जैन ने बताया कि ज्ञान और मेहनत को सफलता का मूल मंत्र तथा पुस्तक को सबसे अच्छा मित्र माना जाता है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण विद्यार्थी पुस्तकालय में बार-बार देखने को मिल रहा है। यहां उपलब्ध ज्ञानवर्धक साहित्य और अध्ययन के अनुशासित वातावरण ने कई युवाओं का भविष्य संवारा है। हाल ही में घोषित एसएससी जीडी परीक्षा की मेरिट सूची में जिला पुस्तकालय से पढ़ाई करने वाले पांच और होनहार युवाओं का नाम जुड़ गया है। घोषित परिणामों में भागीरथ वर्मा पुत्र ओंकार वर्मा निवासी मैलानी, अतुल कुमार निवासी जलालपुर, शरद कुमार पुत्र श्याम किशोर निवासी जलालपुर, अमूल्य कुमार वर्मा पुत्र राधेश्याम वर्मा निवासी टिहुलिया, तौसीफ गाजी पुत्र सज्जाद निवासी बीरमपुर का चयन एसएससी जीडी में हुआ है। खास बात यह है कि इन सभी युवाओं ने किसी महंगी कोचिंग या बड़े शहर में पढ़ाई नहीं की, बल्कि विद्यालय पुस्तकालय में नियमित अध्ययन कर यह सफलता हासिल की। संचालक ने बताया कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और लगन और पुस्तकालय द्वारा प्रदान किए गए उचित मार्गदर्शन के चलते विद्यार्थियों को यह सफलता प्राप्त हुई। पुस्तकालय संचालक ने बताया होली पर इन सभी चयनित छात्रों का सम्मान समारोह विद्यार्थी पुस्तकालय में आयोजित किया जाएगा जिसमें सभी छात्रों का सम्मान किया जाएगा।सभी चयनित छात्रों ने विद्यार्थी पुस्तकालय व पुस्तकालय संचालक की प्रशंसा की।
India
लखीमपुर खीरी : विद्यार्थी पुस्तकालय के पांच छात्रों का एसएससी जीडी में हुआ चयन
गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) गोला नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान विद्यार्थी पुस्तकालय के पांच छात्रों का एसएससी जीडी में चयन होने पर पुस्तकालय प्रबंधक ने हर्ष जताया है। इस खुशी के अवसर पर पुस्तकालय संचालक अजीत जैन ने बताया कि ज्ञान और मेहनत को सफलता का मूल मंत्र तथा पुस्तक को सबसे अच्छा म
Read in your preferred language.