Monday, 14 September 2026 | 11:58 PM
भारत

लखीमपुर खीरी : गेहूं खरीद केंद्र पर डीएम की सरप्राइज एंट्री, एमएसपी को लेकर किसानों से की वार्ता

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) गेहूं खरीद व्यवस्था की हकीकत परखने शुक्रवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह अचानक कृषि उत्पादन मंडी समिति पहुंच गए। अफसरों और कर्मचारियों में उस समय हलचल मच गई जब डीएम सीधे गेहूं क्रय केंद्रों पर पहुंचकर किसानों से आमने-सामने बात करने लगे। उनके साथ डिप्टी आरएमओ नमन पाण्डेय
Share:
लखीमपुर खीरी : गेहूं खरीद केंद्र पर डीएम की सरप्राइज एंट्री, एमएसपी को लेकर किसानों से की वार्ता
Read in your preferred language.

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) गेहूं खरीद व्यवस्था की हकीकत परखने शुक्रवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह अचानक कृषि उत्पादन मंडी समिति पहुंच गए। अफसरों और कर्मचारियों में उस समय हलचल मच गई जब डीएम सीधे गेहूं क्रय केंद्रों पर पहुंचकर किसानों से आमने-सामने बात करने लगे। उनके साथ डिप्टी आरएमओ नमन पाण्डेय भी मौजूद रहे।

सबसे पहले डीएम खाद्य विभाग के गेहूं क्रय केंद्र पहुंचे, जहां मितौली तहसील के ग्राम देतेलीकला निवासी किसान अवतार सिंह और अमरजीत सिंह का गेहूं तौला जा रहा था। डीएम ने किसानों से सीधा सवाल किया। “कोई दिक्कत तो नहीं हो रही?” किसानों ने साफ कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बिना परेशानी खरीद हो रही है। किसानों के लिए रखे पानी और गुड़ की व्यवस्था भी डीएम ने देखी। इसी दौरान उन्होंने खुद किसान को गुड़ खिलाकर व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया।

इसके बाद डीएम सहकारिता विभाग के क्रय केंद्र पहुंचे, जहां सिवकहा निवासी हरमन अपने पिता बलदेव सिंह की उपज बेचने आए थे। डीएम ने खरीद संबंधी अभिलेख खंगाले और किसान से लंबी बातचीत कर उपज, तौल और भुगतान प्रक्रिया की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने खाद्य विभाग एवं सहकारिता विभाग के क्रय केंद्रों का जायजा लिया। मंडी द्वितीय में अब तक 56 किसानों से 4000 कुंतल गेहूं की खरीद हुई है, जिसमें 1722 कुंतल का प्रेषण हो चुका है तथा 2278 कुंतल अवशेष है। वहीं यूपीपीसीयू बी-पैक्स केंद्र पर 15 किसानों से 600 कुंतल गेहूं की खरीद की गई।

निरीक्षण के दौरान मंडी में नीलामी प्रक्रिया को लेकर शिकायत सामने आई कि बोली ऊपर से नीचे की जा रही है। इस पर डीएम का रुख सख्त दिखा। उन्होंने मंडी सचिव को फटकार लगाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि नीलामी पूरी तरह नियमानुसार कराई जाए और मंडी निरीक्षक इसकी निगरानी सुनिश्चित करें। साथ ही चबूतरे की नीलामी प्रक्रिया का वीडियो बनाकर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।डीएम ने मंडी में स्थापित विभिन्न एजेंसियों के क्रय केंद्रों और वहां हुई खरीद की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की।