Monday, 14 September 2026 | 9:18 PM
India

लखीमपुर खीरी : डीएम एसपी ने समस्या समाधान दिवस पर सुनी समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) दिनांक 14.02.2026 दिन शनिवार को जिलाधिकारी खीरी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक खीरी डा0 ख्याति गर्ग द्वारा थाना कोतवाली सदर पर आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को ट
Share:
लखीमपुर खीरी : डीएम एसपी ने समस्या समाधान दिवस पर सुनी समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
Read in your preferred language.

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) दिनांक 14.02.2026 दिन शनिवार को जिलाधिकारी खीरी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक खीरी डा0 ख्याति गर्ग द्वारा थाना कोतवाली सदर पर आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत समयबद्ध निष्पक्षता पूर्वक निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए। जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर सम्बन्धित अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए समय से निस्तारण कराना सुनिश्चित करें । इसके उपरान्त जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा कोतवाली सदर कार्यालय, मलखाना, बंदीगृह मिशन शक्ति केंद्र व सीसीटीवी कैमरों का निरिक्षण कर अभिलेखों का अवलोकन करते हुए उनके रख-रखाव एवं समस्त प्रविष्टियां अद्ययतन रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए l