लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) 07 फरवरी दिन शनिवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के साथ तहसील मितौली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील के विभिन्न अनुभागों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। डीएम ने उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार न्यायालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय की अलमारियां खुलवाकर अभिलेखों की स्थिति देखी और दस्तावेजों के सुव्यवस्थित रख-रखाव के निर्देश दिए। इसके अलावा रिकॉर्ड रूम, भूलेख एवं संग्रह अनुभाग, अभिलेखागार, राजस्व निरीक्षक कार्यालय तथा नजारत अनुभाग की व्यवस्थाओं को परखा। अभिलेखागार में उन्होंने कॉम्पैक्टर खुलवाकर पुराने अभिलेखों का परीक्षण किया। ग्राम किशनपुर की पूर्व षष्ठवार्षिक खतौनी तथा 1359 फसली खसरे का अवलोकन कर अभिलेखों के संरक्षण एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव के निर्देश दिए। तहसील परिसर के भ्रमण के दौरान डीएम ने आमजन के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की भी जांच की। वेटिंग बेंच, वाटर कूलर, साफ-सफाई तथा बैठने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। पुरुष एवं महिला संसाधन कक्षों की क्रियाशीलता भी देखी गई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं जनसुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम मधुसूदन गुप्ता, प्रभारी तहसीलदार दिनेश कुमार मौजूद रहे।
भारत
लखीमपुर खीरी : मितौली तहसील में डीएम का औचक निरीक्षण, रिकॉर्ड रूम से अभिलेखागार तक गहन पड़ताल
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) 07 फरवरी दिन शनिवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के साथ तहसील मितौली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील के विभिन्न अनुभागों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। डीएम ने उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार न्यायालयों का निरी
Read in your preferred language.