Monday, 14 September 2026 | 8:44 PM
India

लखीमपुर खीरी : कांग्रेसियों ने संविधान बचाओ अभियान पर चर्चा कर निकाली यात्रा

लखीमपुर खीरी- दिनांक 3 जून को प्रदेश प्रभारी माननीय अविनाश पांडे जी के आव्हान पर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी माननीय अजय राज जी के दिशा निर्देशन में जनपद लखीमपुर खीरी के जिला मुख्यालय कांग्रेस भवन पर प्रातः 11:00 बजे से 2:00 बजे तक मासिक बैठक में पार्टी हाईकमान के मंशा के अनुरूप प्रोफार्मा पर
Share:
लखीमपुर खीरी : कांग्रेसियों ने संविधान बचाओ अभियान पर चर्चा कर निकाली यात्रा
Read in your preferred language.

लखीमपुर खीरी- दिनांक 3 जून को प्रदेश प्रभारी माननीय अविनाश पांडे जी के आव्हान पर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी माननीय अजय राज जी के दिशा निर्देशन में जनपद लखीमपुर खीरी के जिला मुख्यालय कांग्रेस भवन पर प्रातः 11:00 बजे से 2:00 बजे तक मासिक बैठक में पार्टी हाईकमान के मंशा के अनुरूप प्रोफार्मा पर चर्चा करते हुए सभी कांग्रेस जनों से अपील की कि 100 दिन हमको अब घर छोड़कर जनता के बीच रहना होगा तदोपरांत संविधान बचाओ अभियान पर चर्चा हुई चर्चा के उपरांत लगभग डेढ़ किलोमीटर संविधान बचाओ यात्रा निकाली गई जिला कांग्रेस भवन से डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत सीधे कंपनी बाग पहुंच कर के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत हमदर्द दवाखाना होते हुए वापसी में शहीद राज नारायण मिश्रा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद मा० रवि प्रकाश वर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।
संवाददाता- अनुज कुमार गुप्ता