लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) लखीमपुर के फन मॉल सभागार में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति एवं योजना बैठक का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश डॉ वीरेन्द्र तिवारी जी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण को अत्यंत आवश्यक बताते हुए कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही पार्टी की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने बदलते राजनीतिक परिदृश्य में कार्यकर्ताओं के निरंतर प्रशिक्षण, अनुशासन और सक्रियता को संगठन की मजबूती का आधार बताया। बैठक को अन्य भाजपा नेताओं ने भी सम्बोधित किया।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।
बैठक में पूर्व सांसद धौरहरा रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, विधायक योगेश वर्मा, विधायक अमन गिरी, विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, विधायक शशांक वर्मा, विधायक मंजू त्यागी, विधायक विनोद शंकर अवस्थी, जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य, जिला महामंत्री राजेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारीगण एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
भारत
लखीमपुर खीरी : भाजपा जिला कार्यसमिति एवं योजना बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) लखीमपुर के फन मॉल सभागार में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति एवं योजना बैठक का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश डॉ वीरेन्द्र तिवारी जी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने की। बैठक
Read in your preferred language.