Tuesday, 15 September 2026 | 5:34 AM
भारत

लखीमपुर खीरी : इंडियन आर्मी में चयन के बाद अजय कुमार के प्रथम बार मैलानी आगमन पर नगर पंचायत प्रतिनिधि ने अपने निज निवास पर किया भव्य स्वागत

गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) गोला तहसील के मैलानी कस्बे में इंडियन आर्मी में चयन के बाद अजय कुमार पुत्र मिठाई लाल निवासी टोडरपुर का उनके प्रथम बार मैलानी आगमन पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भवानी शंकर महेश्वरी ने अपने साथियों के साथ अपने निज निवास पर ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ उनका ज
Share:
लखीमपुर खीरी : इंडियन आर्मी में चयन के बाद अजय कुमार के प्रथम बार मैलानी आगमन पर नगर पंचायत प्रतिनिधि ने अपने निज निवास पर किया भव्य स्वागत
Read in your preferred language.

गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) गोला तहसील के मैलानी कस्बे में इंडियन आर्मी में चयन के बाद अजय कुमार पुत्र मिठाई लाल निवासी टोडरपुर का उनके प्रथम बार मैलानी आगमन पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भवानी शंकर महेश्वरी ने अपने साथियों के साथ अपने निज निवास पर ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया साथ ही स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया गया, साथ ही उनके पिता सहित ग्राम प्रधान अमनदीप सिंह का भी पुष्पमालाओं से स्वागत कर सम्मान किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच सभी मौजूद लोगों ने उत्साहपूर्वक नव–सैनिक का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा अजय कुमार न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे गांव सहित मैलानी का गौरव बन चुका है और अब यह युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। अजय कुमार ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है यह सफलता केवल उसकी उपलब्धि नहीं है बल्कि यह साबित करती है कि कड़ी मेहनत और लगन से किसी भी परिस्थिति को बदला जा सकता है उनकी कहानी अब युवाओ के लिए प्रेरणा बन गई है, यह कामयाबी न केवल उसके परिवार के लिए खुशी का पल है बल्कि यह दिखाती है कि अगर हिम्मत और हौसला हो तो कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष गुरमीत कौर, नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमित अरोड़ा, ग्राम प्रधान अमनदीप सिंह, गोविंद कुशवाहा एवं डॉ. महेंद्र सहित मैलानी कस्बे के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।