Tuesday, 15 September 2026 | 3:53 AM
भारत

लखीमपुर खीरी : कोर्ट के आदेश के बाद लंबे कानूनी संघर्ष के उपरांत जमीन का वैध कब्जा मिलने पर आर्यसमाज गोला में खुशी की लहर

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) आर्यसमाज गोला को कोर्ट के आदेश के बाद लंबे कानूनी संघर्ष के उपरांत मोहम्मदी रोड गोला स्थित आर्य समाज की जमीन का वैद्य कब्जा मिलने से आर्यसमाज में खुशी की लहर दौड़ गई। आर्यसमाज के पदाधिकारियों सहित सम्मानित सदस्यगणों ने कोर्ट के आदेश को न्याययोचित बताते हुए शुक्रवा
Share:
लखीमपुर खीरी : कोर्ट के आदेश के बाद लंबे कानूनी संघर्ष के उपरांत जमीन का वैध कब्जा मिलने पर आर्यसमाज गोला में खुशी की लहर
Read in your preferred language.

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) आर्यसमाज गोला को कोर्ट के आदेश के बाद लंबे कानूनी संघर्ष के उपरांत मोहम्मदी रोड गोला स्थित आर्य समाज की जमीन का वैद्य कब्जा मिलने से आर्यसमाज में खुशी की लहर दौड़ गई। आर्यसमाज के पदाधिकारियों सहित सम्मानित सदस्यगणों ने कोर्ट के आदेश को न्याययोचित बताते हुए शुक्रवार को रामनवमी पर्व के पावन अवसर पर आर्य समाज द्वारा विधि विधान से हवन पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान गुरुशरण पाठक ने इसे न्याय की जीत बताया।उन्होंने कहा आज का दिन अत्यंत मंगलमय और न्यायपूर्ण है। न्यायालय के आदेश और कानून की जीत के बाद ज़मीन पर हमें हमारा वैध अधिकार प्राप्त हुआ है। आज हम यहाँ इस भूमि की नकारात्मकता को दूर कर, सकारात्मकता और लक्ष्मी के वास के लिए हवन कर रहे हैं। इस अवसर पर आर्य समाज के मंत्री ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा हे भूमि देवी हम इस भूमि को, जो अब न्यायालय द्वारा हमें सौंपी गई है, उसे पंचगव्य और गंगाजल से पवित्र करते हैं। हम संकल्प लेते हैं कि इस भूमि का उपयोग सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर करेंगे। इस अवसर पर आर्यसमाज के कोषाध्यक्ष नवीन भसीन ने कहा हे ईश्वर, हमारे संघर्ष को आपने फलित किया। इस भूमि पर अब हम विकास और उन्नति लाएंगे। सबल और निर्बल का भेद मिटाकर, यह भूमि यश और कीर्ति प्रदान करे।
हवन पूजन में उपप्रधान विजय राठी, उपमंत्री श्रवण महेश्वरी, अनूप भसीन, अनिल भसीन, कमलदीप आर्य,अवधेश मिश्रा, सुरेश मिश्र सहित नगर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।