Tuesday, 15 September 2026 | 12:21 AM
भारत

लखीमपुर खीरी : अभाविप के पदाधिकारियों ने यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं

गोला गोकर्णनाथ खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोला नगर इकाई द्वारा 18 फरवरी 2026 दिन बुधवार से शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले परीक्षार्थियों का तिलक वंदन कर शुभकामनाएं दी साथ ही विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। अभाविप के नगर अध्यक्ष डॉ राजेश
Share:
लखीमपुर खीरी : अभाविप के पदाधिकारियों ने यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं
Read in your preferred language.

गोला गोकर्णनाथ खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोला नगर इकाई द्वारा 18 फरवरी 2026 दिन बुधवार से शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले परीक्षार्थियों का तिलक वंदन कर शुभकामनाएं दी साथ ही विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। अभाविप के नगर अध्यक्ष डॉ राजेश जी ने माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में जिले के सभी परीक्षार्थियो को आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा आपकी मेहनत और समर्पण का फल आपको अवश्य मिलेगा परीक्षा के दौरान अपने आत्मविश्वास और धैर्य को बनाए रखें। अभाविप के तहसील सह संयोजक हर्ष भारद्वाज सहित कार्यकर्ताओं ने परीक्षार्थियों का तिलक बंदन और पुष्प वर्षा कर 10वीं और 12वीं की यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए सभी विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की शुभकामनाएं दी। संगठन ने छात्रों को वर्षभर की मेहनत पर भरोसा रखने और बिना किसी दबाव के शांत मन से परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। अभाविप ने बोर्ड परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले परीक्षार्थियों को सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सौरभ दीक्षित, शिक्षिका सरिता पांडे, कमल दीप, हरिहर त्रिपाठी, ओम दीक्षित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।